facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्टील कंपनियों का ऋण पहुंचेगा 5 साल के हाई पर

Advertisement

सस्ता आयात और पूंजीगत व्यय से बढ़ रहा है शुद्ध ऋण; वित्तीय स्थिति प्रबंधनीय रहने की उम्मीद

Last Updated- November 28, 2024 | 10:43 PM IST
Vehicle companies protest against security duty on steel import, differences over self-reliance वाहन कंपनियों का स्टील आयात पर सुरक्षा शुल्क का विरोध, आत्मनिर्भरता को लेकर मतभेद

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स की गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देसी प्रमुख स्टील विनिर्माताओं का शुद्ध ऋण (शुद्ध ऋण से एबिटा अनुपात) चालू वित्त वर्ष में तीन गुना से अधिक बढ़कर पांच साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाएगा। क्रिसिल के मुताबिक, प्राथमिक स्टील कंपनियों का शुद्ध ऋण से एबिटा अनुपात बढ़ रहा था क्योंकि भले ही सस्ता आयात से लाभप्रदता प्रभावित हुई मगर निरंतर पूंजीगत व्यय पर ऋण 25 फीसदी से अधिक बढ़ने की उम्मीद थी।

मगर रेटिंग एजेंसी का मानना है कि ऋण मेट्रिक्स में संतुलन प्रबंधनीय रहेगा। क्रिसिल की रिपोर्ट जिंदल स्टील ऐंड पावर, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया, आर्सेलर मित्तल निपॉन स्टील इंडिया जैसी पांच प्रमुख स्टील विनिर्माताओं के अध्ययन पर आधारित थी। कुल घरेलू उत्पादन में इन कंपनियों की 55 फीसदी हिस्सेदारी है।

क्रिसिल रेटिंग्स के एसोसिएट निदेशक अंकुश त्यागी ने कहा कि अधिक ऋण से वित्तीय स्थिति पर असर पड़ेगा। हालांकि, इस वित्त वर्ष में शुद्ध ऋण में तीन गुना बढ़कर पांच साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन ब्याद कवरेज 4 गुना से नीचे हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘फिर भी, ऋण की स्थिति प्रबंधनीय और महामारी से पहले वाले स्तर से बेहतर होगी क्योंकि वार्षिक मात्रा 35 फीसदी से अधिक बढ़ गई है और प्रति टन स्थापित क्षमता पर शुद्ध ऋण महामारी से पहले की तुलना में 30 प्रतिशत कम है।’

साथ ही उन्होंने कहा कि नकदी की स्थिति बेहतर बनी रहेगी। उल्लेखनीय है कि प्रमुख स्टील विनिर्माता कंपनियां विस्तार की राह पर हैं। चालू पूंजीगत व्यय से वित्त वर्ष 2027 तक क्षमता 3 करोड़ टन प्रति वर्ष बढ़ने की उम्मीद है, जिसमें से 2 करोड़ टन इस वित्त वर्ष के अंत तक जुड़ेगा।

Advertisement
First Published - November 28, 2024 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement