कंपनियां

स्टर्लिंग ऐंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी को NTPC REL से मिला 1,535 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट

Sterling and Wilson Renewable Energy को एक साल से अधिक समय में NTPC REL से तीसरा ऑर्डर मिला है

Published by
भाषा   
Last Updated- September 29, 2023 | 12:48 PM IST

रिन्यूबल एनर्जी सॉल्यूशन्स प्रोवाइडर स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी (Sterling and Wilson Renewable Energy) को एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी से 1,535 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, स्टर्लिंग ऐंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (SWRE) को गुजरात में कच्छ के रण, खावड़ा आरई पावर पार्क में एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (NTPC REL)) की 300 मेगावाट की ईपीसी परियोजना का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कॉन्ट्रैक्ट के तीन साल का कुल मूल्य 1,535 करोड़ रुपये (टैक्स सहित) होगा।

Sterling and Wilson Renewable Energy को NTPC REL से मिला तीसरा ऑर्डर

कंपनी को एक साल से अधिक समय में NTPC REL से तीसरा ऑर्डर मिला है। स्टर्लिंग और विल्सन नवीकरणीय ऊर्जा समूह के वैश्विक मुख्य कार्याधिकारी (CEO) अमित जैन ने कहा, ‘300 मेगावाट एसी का नया ऑर्डर, हमारे 2.47 गीगावाट AC के मौजूदा सेगमेंट के अनुरूप है जिस पर NTPC REL के लिए खावड़ा में काम जारी है।’ उन्होंने कहा, ‘इस ऑर्डर के साथ हमारी मौजूदा वित्त वर्ष में ऑर्डर बुकिंग 3,100 करोड़ रुपये की हो गई है।’

First Published : September 29, 2023 | 12:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)