कंपनियां

Sterlite Technologies ने क्यूआईपी के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाए

एसटीएल के प्रबंध निदेशक अंकित अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम अपने निवेशकों का उनके निरंतर समर्थन तथा एसटीएल की विकास क्षमता में विश्वास करने के लिए आभार व्यक्त करते हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 16, 2024 | 12:31 PM IST

ब्रॉडबैंड टेक्नोलॉजी कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, निप्पॉन लाइफ इंडिया, गोल्डमैन सैक्स और बंधन म्यूचुअल फंड सहित पात्र संस्थागत नियोजन (QIP) को इक्विटी जारी करके 1,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आवंटन के बाद, स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (STL) की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी बढ़कर 97.5 करोड़ रुपये हो गई है, जिसमें 48.5 करोड़ इक्विटी शेयर शामिल हैं।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया, ‘‘ एसटीएल ने पात्र संस्थागत नियोजन (QIP) के जरिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।’’

एसटीएल के प्रबंध निदेशक अंकित अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम अपने निवेशकों का उनके निरंतर समर्थन तथा एसटीएल की विकास क्षमता में विश्वास करने के लिए आभार व्यक्त करते हैं। क्यूआईपी के जरिए जुटाए गए धन का इस्तेमाल हमारी बैलेंस शीट को मजबूत करने के लिए किया जाएगा ताकि हम दुनिया को जोड़कर अरबों लोगों के जीवन को बदलने के अपने प्रयासों को दोगुना कर सकें।’’

First Published : April 16, 2024 | 12:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)