facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्टार्टअप्स को नई ऊंचाई देने वाले रतन टाटा: पेटीएम, ओला और अन्य में निवेश की कहानी

Advertisement

रतन टाटा ने पेटीएम, ओला और स्नैपडील जैसी स्टार्टअप इकाइयों में निवेश कर उन्हें नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया

Last Updated- October 10, 2024 | 10:28 PM IST
Budget: 5-year extension of incorporation deadline brings cheer to startups

टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा ने स्टार्टअप इकाइयों को परवान चढ़ने में भी मदद की है। रतन टाटा ने पिछले कई वर्षों के दौरान कई सफल स्टार्टअप इकाइयों में निवेश किए थे। रतन टाटा का वह बयान काफी मशहूर हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने इन इकाइयों में निवेश को ‘सीखने के नए अनुभव’ के तौर पर देखा है।

पिछले एक दशक के दौरान रतन टाटा ने पेटीएम, ओला और स्नैपडील में निवेश कर उन्हें बुलंदी छूने में मदद मदद पहुंचाई। उदाहरण के लिए पेटीएम की शुरुआत एक मामूली मोबाइल रीचार्ज प्लेटफॉर्म के रूप में हुई थी मगर टाटा समूह से निवेश के बाद इसने देश में डिजिटल क्रांति की शुरुआत में अहम भूमिका निभाई और वित्त-तकनीक क्षेत्र की एक नायाब कंपनी बन गई।

इसी तरह, ओला भी एक बड़ी कंपनी बन गई है और अब इसकी तीन सहायक इकाइयां हैं। इनमें एक एआई कंपनी कृत्रिम, दूसरी इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार इकाई ओला इलेक्ट्रिक और तीसीर ओला कैब हैं। रतन टाटा नई प्रतिभाओं एवं नई पहल को तवज्जो देते थे और उनमें निवेश करने की चाहत भी रखते थे। टाटा का श्वान प्रेम किसी से छुपा नहीं था। उनके इस लगाव को देखकर एक बार टाटा एलेक्सी के एक डिजाइन इंजीनियर ने उन्हें एक पत्र लिखा।

इस पत्र में उस इंजीनियर ने एक संयुक्त उद्यम शुरू करने का प्रस्ताव दिया था जिसके तहत गलियों में लावारिस कुत्तों के लिए एक सुरक्षा कॉलर तैयार करने की बात कही गई थी ताकि आपस में लड़ाई में उनकी जान बच सके।

वह इंजीनियर शांतनु नायडू थे जो बाद में टाटा ने निकट सहयोगी बने और बाद में टाटा ट्रस्ट के सबसे कम उम्र के महाप्रबंधक बन गए। दोनों की मित्रता प्रगाढ़ हुई तो रतन टाटा ने नायडू की स्टार्टअप इकाई गुडफेलोज में निवेश किया। गुडफेलोज वरिष्ठ नागरिकों की सहायता करने के उद्देश्य से बनाई गई है। टाटा ने विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 40 नई स्टार्टअप इकाइयों में निवेश किए।

Advertisement
First Published - October 10, 2024 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement