कंपनियां

Sun Pharma ने टैरो का पूर्ण अधिग्रहण करने के लिए प्रस्तावित कीमत में किया बदलाव

इसके अनुसार कंपनी ने टैरो के साधारण शेयरों के सभी बकाया शेयर को 43 अमेरिकी डॉलर प्रति शेयर के खरीद मूल्य पर नकद में हासिल करने का प्रस्ताव दिया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 12, 2023 | 10:25 PM IST

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharma Industries) ने इज़राइल स्थित टैरो फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज (Taro Pharmaceuticals) का पूर्ण अधिग्रहण करने के लिए प्रस्तावित कीमत में बदलाव करते हुए उसे बढ़ाकर 43 अमेरिकी डॉलर प्रति शेयर नकद कर दिया है।

कंपनी ने इस साल मई में 38 अमेरिकी डॉलर प्रति शेयर के खरीद मूल्य पर टैरो के सभी बकाया शेयर हासिल करने का प्रस्ताव रखा था।

इसके बाद, कंपनी ने टैरो के निदेशक मंडल की एक विशेष समिति के साथ इस मूल्य को लेकर कई दौर की वार्ता की। सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कई दौर की बातचीत के बाद कंपनी ने विशेष समिति को अद्यतन शर्तों के बारे में सूचित किया।

यह भी पढ़ें : Hindalco ‘बैटरी फ़ॉइल’ मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए करेगी 800 करोड़ रुपये का निवेश

इसके अनुसार कंपनी ने टैरो के साधारण शेयरों के सभी बकाया शेयर को 43 अमेरिकी डॉलर प्रति शेयर के खरीद मूल्य पर नकद में हासिल करने का प्रस्ताव दिया है। सन फार्मा की अभी टैरो में 78.48 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

First Published : December 12, 2023 | 2:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)