कंपनियां

सन फार्मा ने इजरायल की टैरो फार्मास्युटिकल्स के पूर्ण अधिग्रहण का प्रस्ताव दिया

Published by
भाषा   
Last Updated- May 27, 2023 | 6:32 PM IST

सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज ने शनिवार को कहा कि उसने इजरायल की टैरो फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज का पूर्ण अधिग्रहण करने का प्रस्ताव दिया है।

मुंबई स्थित कंपनी ने कहा कि उसने टैरो के निदेशक मंडल को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें कंपनी के सभी बकाया साधारण शेयरों को खरीदने के लिए गैर-बाध्यकारी पेशकश की गई है। यह पेशकश नकद में 38 डॉलर प्रति सामान्य शेयर की दर से की गई है।

सन फार्मा की इस समय टैरो में 78.48 फीसदी हिस्सेदारी है। सन फार्मा ने शेयर बाजार को बताया, ‘हमने इजरायल के कंपनी कानून, 1999 के तहत प्रस्तावित लेनदेन की पेशकश की है।’ पेशकश के तहत अधिग्रहण के बाद टैरो सन फार्मा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी और उसे न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज से हटा दिया जाएगा।

First Published : May 27, 2023 | 6:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)