कंपनियां

Sun Pharma ने Aclaris Therapeutics के साथ किया लाइसेंसिंग समझौता

इंक एक्लेरिस थेरेप्यूटिक्स एक क्लिनिकल-स्टेज बायोफार्मास्युटिकल कंपनी है जो ‘इम्यूनो-इंफ्लेमेटरी’ बीमारियों के लिए दवाएं बनाती है।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 06, 2023 | 12:05 PM IST

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई ने एक्लेरिस थेरेप्यूटिक्स इंक के साथ एक लाइसेंसिंग समझौता किया है। इसमें 1.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 125 करोड़ रुपये) का अग्रिम भुगतान, रॉयल्टी आदि शामिल हैं।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज और इंक एक्लेरिस थेरेप्यूटिक्स के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इंक एक्लेरिस थेरेप्यूटिक्स एक क्लिनिकल-स्टेज बायोफार्मास्युटिकल कंपनी है जो ‘इम्यूनो-इंफ्लेमेटरी’ बीमारियों के लिए दवाएं बनाती है।

कंपनी ने कहा, ‘‘ लाइसेंस समझौते के तहत एक्लेरिस ने सन फार्मा को एलोपेसिया एरीटा (एए) या एंड्रोजेनिक एलोपेसिया (एजीए) के इलाज के लिए ड्यूरक्सोलिटिनिब, सन फार्मा के जेएके अवरोधक या रक्सोलिटिनिब के अन्य आइसोटोपिक प्रकार के इस्तेमाल के लिए कुछ पेटेंट के तहत विशेष अधिकार प्रदान किए है।’’

First Published : December 6, 2023 | 12:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)