Representative Image
ऑनलाइन खाद्य आपूर्ति मंच स्विगी (Swiggy) ने टाइटन कंपनी लिमिटेड के घड़ी एवं वियरेबल खंड की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुपर्णा मित्रा को निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।
इस नियुक्ति के साथ ही मित्रा स्विगी के स्वतंत्र निदेशकों के उस समूह का हिस्सा बन गई हैं जिनमें ईपीएल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं वैश्विक सीईओ और स्विगी बोर्ड के चेयरपर्सन आनंद कृपालु, शैलेश हरिभक्ति एंड एसोसिएट्स के चेयरमैन शैलेश हरिभक्ति और डेल्हीवरी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ साहिल बरुआ भी शामिल हैं।
स्विगी के समूह सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने मित्रा की नियुक्ति पर कहा, ‘‘उल्लेखनीय करियर और जीवनशैली एवं खुदरा उद्योगों में व्यापक अनुभव रखने वालीं मित्रा के हमारे बोर्ड में मूल्यवान अंतर्दृष्टि और विशेषज्ञता लेकर आने की उम्मीद है।’’