कंपनियां

Suzlon Energy Q1 Results: नेट प्रॉफिट 96 प्रतिशत घटकर 101 करोड़ रुपये रह गया

सुजलॉन एनर्जी काका शुद्ध राजस्व भी एक साल पहले के 1,378 करोड़ रुपये से घटकर 1,348 करोड़ रुपये रह गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 25, 2023 | 7:53 PM IST

Suzlon Energy Q1 Results: सुजलॉन एनर्जी का एकीकृत नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 96 प्रतिशत घटकर 101 करोड़ रुपये रह गया। निवेशकों के समक्ष कंपनी के प्रस्तुतीकरण से यह जानकारी मिली है। कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 2,433 करोड़ रुपये का एकीकृत नेट प्रॉफिट अर्जित किया था।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध राजस्व भी एक साल पहले के 1,378 करोड़ रुपये से घटकर 1,348 करोड़ रुपये रह गया। सुजलॉन ग्रुप के उपाध्यक्ष गिरीश तांती ने बयान में कहा, ‘देश अपनी अर्थव्यवस्था को कॉर्बन मुक्त करने के लिए तैयार है। हम इस हरित ऊर्जा बदलाव के लिए कॉरपोरेट जगत की ओर उत्साह से देख रहे हैं।’

Also read: L&T Q1 Results: नेट प्रॉफिट 46 फीसदी बढ़कर 2,493 करोड़ रुपये पर पहुंचा

सुजलॉन समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) जे पी चलसानी ने बयान में कहा, ‘सुजलॉन में हम अपनी व्यावसायिक योजना के अनुरूप स्थिर और निरंतर विकास दिखा रहे हैं। बही-खाते को मजबूत करने और कर्ज को कम करने की हमारी पहल के सफल परिणाम मिलने के साथ हमारा ध्यान अब अपने कुल आर्डर को पूरा करने को अपना परिचालन बढ़ाने पर है। इस समय हमारे पास 1,582 मेगावॉट के ऑर्डर हैं।’

First Published : July 25, 2023 | 7:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)