कंपनियां

Suzlon को KP Group से मिला 47.6 मेगावॉट की विंड पावर प्रोजेक्ट का ठेका

सुजलॉन परियोजना के लिए एस133 पवन टर्बाइन की आपूर्ति करेगी और परियोजना के क्रियान्वयन की निगरानी करेगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 11, 2023 | 11:29 AM IST

अक्षय ऊर्जा समाधान प्रदाता सुजलॉन समूह (Suzlon Group) को गुजरात में केपी ग्रुप (KP Group) से 47.6 मेगावॉट की पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका मिला है। हालांकि, कंपनी ने सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया है। यह परियोजना भड़ूच जिले के वागरा में स्थित है।

कंपनी ने बयान में कहा कि इस परियोजना के 2024 में चालू होने की उम्मीद है। इस आकार की परियोजना 36,000 घरों को रोशन कर सकती है और सालाना कॉर्बन उत्सर्जन में 1.42 लाख टन की कमी ला सकती है।

ये भी पढ़ें : Tata Communications 99.3 करोड़ में खरीदेगी OSSE फ्रांस की बाकी बची हिस्सेदारी

Suzlon Group परियोजना के लिए एस133 पवन टर्बाइन की आपूर्ति करेगी और परियोजना के क्रियान्वयन की निगरानी करेगी।

साथ ही वह परियोजना को चालू भी करेगी। Suzlon Group के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जे पी चलसानी ने कहा, ‘‘इस परियोजना से उत्पादित बिजली की आपूर्ति वाणिज्यिक और औद्योगिक (सीएंडआई) उपभोक्ता खंड को की जाएगी।’’

First Published : July 11, 2023 | 11:29 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)