कंपनियां

Suzlon को 50.4 मेगावाट विंड प्रोजेक्ट का मिला कॉन्ट्रैक्ट

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, सुजलॉन अपने नए उत्पाद के हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (एचएलटी) टावर के साथ 3.15 मेगावाट की रेटेड क्षमता वाले 16 पवन टरबाइन जनरेटर स्थापित करेगा।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 27, 2023 | 1:42 PM IST

नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदाता सुजलॉन समूह को जुनिपर ग्रीन एनर्जी से 50.4 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका मिला है। हालांकि, ठेके की कीमत का खुलासा नहीं किया गया।

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, सुजलॉन अपने नए उत्पाद के हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (एचएलटी) टावर के साथ 3.15 मेगावाट की रेटेड क्षमता वाले 16 पवन टरबाइन जनरेटर स्थापित करेगा। यह परियोजना गुजरात के द्वारका जिले में स्थित है और इसके 2025 में शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : शेयरहोल्डर्स की मिली मंजूरी, RIL के बोर्ड में आकाश, ईशा और अनंत अंबानी की जगह पक्की

जुनिपर ग्रीन एनर्जी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेश मनसुखानी ने कहा, ‘‘ नवीकरणीय ऊर्जा संपत्तियों के निर्माण तथा विकास में महत्वपूर्ण अनुभव के साथ हम पवन ऊर्जा के क्षेत्र में नई यात्रा शुरू कर रहे हैं। भविष्य में कई और ऐतिहासिक परियोजनाओं पर काम करने को तत्पर हैं।’’

First Published : October 27, 2023 | 1:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)