कंपनियां

Suzlon को Juniper Green Energy से 402 मेगावाट पवन ऊर्जा का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला

सुजलॉन समूह के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने एक बयान में कहा, ‘‘ जुनिपर ग्रीन एनर्जी हमारी पुरानी ग्राहक है। हम उनके साथ फिर से साझेदारी करके खुश हैं।"

Published by
भाषा   
Last Updated- May 22, 2024 | 11:44 AM IST

नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदाता सुजलॉन समूह (Suzlon Group) को जुनिपर ग्रीन एनर्जी से 402 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए नए ठेके मिले हैं। कंपनी के एक बयान में कहा, राजस्थान के फतेहगढ़ में सुजलॉन प्रस्तावित साइट पर दोनों परियोजनाओं के लिए हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (एचएलटी) टावर और तीन मेगावाट की रेटेड क्षमता के साथ कुल 134 पवन टरबाइन जनरेटर (डब्ल्यूटीजी) स्थापित करेंगे।

सुजलॉन समूह के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने एक बयान में कहा, ‘‘ जुनिपर ग्रीन एनर्जी हमारी पुरानी ग्राहक है। हम उनके साथ फिर से साझेदारी करके खुश हैं। यह ठेका हमें राजस्थान में विस्तार करने में मदद करेगा।’’

जुनिपर ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेश मनसुखानी ने कहा, ‘‘ सुजलॉन की बेजोड़ प्रौद्योगिकी और व्यापक ईपीसी क्षमताएं हमें लागत प्रभावी, भारत में निर्मित नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों के जरिए एक टिकाऊ भारत के निर्माण के हमारे दृष्टिकोण को पूरा करने में मदद करती हैं।’’

First Published : May 22, 2024 | 11:44 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)