कंपनियां

Suzlon Group को इंटीग्रम एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर से 31.5 मेगावाट की विंड पावर प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट मिला

Suzlon Group ने कहा, ‘‘ सुजलॉन समूह इंटीग्रम एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड से 31.5 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका मिलने की आज घोषणा करता है।’’

Published by
भाषा   
Last Updated- August 24, 2023 | 2:53 PM IST

अक्षय ऊर्जा समाधान प्रदाता सुजलॉन समूह (Suzlon Group) को इंटीग्रम एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर से 31.5 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका मिला है। हालांकि, कंपनी ने सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया है।

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘ सुजलॉन समूह इंटीग्रम एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड से 31.5 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका मिलने की आज घोषणा करता है।’’ इस परियोजना के मई 2024 में शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : Honeywell ने गुरुग्राम में पेश की नई एजीएल विनिर्माण इकाई

Suzlon Group के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे. पी. चालासानी ने कहा , ‘‘ हमें इंटीग्रम एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर से दूसरा ठेका मिलने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस परियोजना से उत्पन्न बिजली का उपयोग ‘कैप्टिव’ खपत के लिए किया जाएगा, जिससे भारत में नवीकरणीय ऊर्जा की गहरी पैठ बनेगी।’’

इंटीग्रम एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद लोहती ने कहा कि सुजलॉन के ‘मेड-इन-इंडिया’ (भारत निर्मित) उत्पाद ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’’ का समर्थन करने की उनकी कंपनी की विचारधारा से मेल खाते हैं।

यह भी पढ़ें : Vedanta News: वेदांता ने अपनी सब्सिडयरी कंपनी के गिरवी शेयर छुड़ाए, एक्शन में स्टॉक

First Published : August 24, 2023 | 2:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)