कंपनियां

Suzlon Group को आदित्य बिड़ला समूह से 551 मेगावाट की विंड एनर्जी प्रोजेक्ट का मिला कॉन्ट्रैक्ट

सुजलॉन समूह ने एक बयान में कहा कि यह परियोजना राजस्थान और गुजरात में दो स्थानों पर क्रियान्वित की जाएगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 29, 2024 | 1:54 PM IST

सुजलॉन समूह (Suzlon Group) को आदित्य बिड़ला समूह से 551.25 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना (wind energy project) का ठेका मिला है। सुजलॉन समूह ने एक बयान में कहा कि यह परियोजना राजस्थान और गुजरात में दो स्थानों पर क्रियान्वित की जाएगी।

सुजलॉन समूह के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने कहा, ‘‘ हमें इस ठेके के लिए आदित्य बिड़ला समूह के साथ एक बार फिर साझेदारी करके खुशी है। आदित्य बिड़ला समूह के साथ सुजलॉन राष्ट्र निर्माण के मूल्य को साझा करता है …’’

आदित्य बिड़ला रिन्यूएबल्स लिमिटेड के व्यवसायिक प्रमुख एवं निदेशक जयंत दुआ ने कहा, ‘‘ सुजलॉन की प्रौद्योगिक विशेषज्ञता, विनिर्माण क्षमताएं और व्यापक परियोजना विकास कौशल हमारी ऊर्जा बदजलाव यात्रा को तेज करने और हमारी शुद्ध-शून्य प्रतिबद्धताओं का समर्थन करने में मदद करेंगे।’’

First Published : May 29, 2024 | 1:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)