facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Swiggy ने 380 कर्मचारियों को निकाला, CEO ने कहा ‘बेहद मुश्किल फैसला’: रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- January 20, 2023 | 3:47 PM IST
Swiggy q3 results

फूड एग्रीगेटर Swiggy ने शुक्रवार को 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। कर्मचारियों को लिखे पत्र में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्रीहर्ष मजेटी ने कहा कि यह एक “बहुत कठिन निर्णय” है। बिजनेस टुडे (बीटी) की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

बीटी के अनुसार, “कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा, “पुनर्गठन के एक हिस्से के रूप में हम अपनी टीम के आकार को कम करने के लिए एक बहुत कठिन निर्णय लागू कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में, हम 380 प्रतिभाशाली Swiggsters को अलविदा कह देंगे।”

CEO ने कहा, “हमारे कैश रिजर्व हमें मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने के लिए मौलिक रूप से अच्छी स्थिति में रहने की अनुमति देते हैं। हम इसे एक बैसाखी नहीं बना सकते हैं और अपनी दीर्घकालिक सुरक्षा के लिए क्षमता की पहचान करना जारी रखना चाहिए।”

इससे पहले दिसंबर में ऐसी भी रिपोर्ट्स आमने आई थी जिसमें कहा गया था कि स्विगी जनवरी से 250 से अधिक या अपने कर्मचारियों के 5 प्रतिशत तक की छंटनी कर सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, छंटनी करने वाले कर्मचारियों की कुल संख्या और बढ़ने वाली है। कंपनी में करीब छह हजार कर्मचारी काम करते हैं।

स्विगी का घाटा दोगुना होकर 3,629 करोड़ रुपये

बता दें, वित्त वर्ष 2021-22 में ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी का घाटा दोगुना होकर 3,629 करोड़ रुपये हो गया है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,617 करोड़ रुपये था।

रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) के वार्षिक वित्तीय विवरण के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का कुल खर्च 131 प्रतिशत बढ़कर 9,574.5 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - January 20, 2023 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement