facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

20 हजार करोड़ के सोलर इंसेंटिव पर टाटा और रिलायंस की नजर, खत्म होगा चीन का दबदबा !

Advertisement

सोलर इंसेंटिव में रुचि दिखाने वाली अन्य कंपनियों में अमेरिकी फर्म फर्स्ट सोलर इंक और भारतीय कंपनियां जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड, अवादा ग्रुप और रिन्यू एनर्जी ग्लोबल पीएलसी शामिल हैं।

Last Updated- March 02, 2023 | 7:17 PM IST
solar power plant- सोलर पावर प्लांट
Creative Commons license

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और टाटा पावर कंपनी सहित कई सोलर मॉड्यूल मेकर्स की नजर सरकार के करीब 20 हजार करोड़ रुपये के सोलर इंसेंटिव (Solar Incentives) पर टिकी हुई है। सरकार की इस प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य घरेलू स्तर पर सोलर मॉड्यूल के मैन्यूफैक्चरिंग को बढावा देना और चीन से आयात पर निर्भरता कम करना है

सोलर इंसेंटिव में रुचि दिखाने वाली अन्य कंपनियों में अमेरिकी फर्म फर्स्ट सोलर इंक और भारतीय कंपनियां जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड, अवादा ग्रुप और रिन्यू एनर्जी ग्लोबल पीएलसी शामिल हैं। ईटी की रिपोर्ट में जानकारों ने बताया है कि देश के सबसे बड़े सौलर पैनल मेकर्स में से एक अदाणी ग्रुप बोली लगाने वालों की लिस्ट में नहीं है।

यह वित्तीय सहायता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को एक मैन्युफैक्चरिंग पॉवरहाउस में बदलने, अर्थव्यवस्था में अधिक रोजगार सृजित करने और विदेशी मुद्रा को खत्म करने वाले आयात को कम करने के उद्देश्य का हिस्सा है। केंद्र सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ अभियान महामारी के मद्देनजर आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने के वैश्विक दबाव के बीच देश को चीन के विकल्प के रूप में प्रदर्शित करने का एक प्रयास है।

सरकार देश की मॉड्यूल बनाने की क्षमता को 90 गीगावाट तक ले जाने के लिए अनुदान की पेशकश कर रही है, जो अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने और निर्यात बाजारों की सेवा के लिए पर्याप्त है

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 7:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement