कंपनियां

Tata Chemicals Q1 Results: जून तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में आई गिरावट

Tata Chemicals का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान एकीकृत शुद्ध लाभ 9.67 प्रतिशत घटकर 532 करोड़ रुपये रह गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 08, 2023 | 10:04 AM IST

Tata Chemicals Q1 Results: टाटा समूह (Tata Group) की कंपनी टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) ने सोमवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 9.67 प्रतिशत घटकर 532 करोड़ रुपये रह गया। टाटा केमिकल्स ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : Q1 results: भारतीय उद्योग जगत का मुनाफा दमदार, पर विकास की रफ्तार असंतुलित

जानें एक साल पहले के नतीजे

इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 589 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 5.58 प्रतिशत बढ़कर 4,218 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 3,995 करोड़ रुपये थी।

टाटा केमिकल्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आर मुकुंदन ने कहा, ‘‘कंपनी ने चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में संतोषजनक प्रदर्शन किया है। इस दौरान सोडा ऐश की कीमतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।’’

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बाद चीन की अर्थव्यवस्था में धीमी वृद्धि और विकसित देशों के औद्योगिक उत्पादन में नरमी से भी कारोबार प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि ये रुझान निकट भविष्य में जारी रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मुनाफे में आने वाली पहली ई-कॉमर्स कंपनी बनी Meesho

First Published : August 8, 2023 | 10:04 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)