facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने बंद की बिसलेरी अधिग्रहण की बात, 7,000 करोड़ रुपये में होना था सौदा

Advertisement

पिछले नवंबर में ब्रांड के मालिक रमेश चौहान ने 7-8 महीने में सौदा पूरा होने की जताई थी उम्मीद

Last Updated- March 17, 2023 | 10:02 PM IST
Tata Consumer Products closed the talk of Bisleri acquisition, the deal was to be done for Rs 7,000 crore
Bisleri | Twitter

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (TCPL) ने अब बिसलेरी इंटरनैशनल के साथ उसके संभावित सौदे की बातचीत बंद कर दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि कंपनी इस मामले में कोई निश्चित समझौता या बाध्यकारी प्रतिबद्धता नहीं की है।

पिछले नवंबर में ब्रांड के मालिक रमेश चौहान ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा था कि वह TCPL के साथ कंपनी में 6,000 से 7,000 करोड़ रुपये में बहुलांश हिस्सेदारी बेचने के लिए बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें यह सौदा सात से आठ महीने में होने की उम्मीद है।

बिसलेरी मूल रूप से फेलिस बिसलेरी द्वारा स्थापित इटली की एक फर्म थी। इसने वर्ष 1965 में अपने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड के साथ मुंबई में प्रवेश किया था। बाजार की जानकारी के मुताबिक चार साल बाद रमेश चौहान और उनके भाइयों ने इसे चार लाख रुपये में खरीद लिया था।

वर्तमान में इसके 122 से अधिक सुचारू संयंत्र हैं और भारत तथा पड़ोसी देशों में 4,500 वितरक हैं। वित्त वर्ष 22 में TCPL को परिचालन से 12,425 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वित्त वर्ष 22 में बिसलेरी की बिक्री 2,500 करोड़ रुपये रहने तथा 200 करोड़ रुपये से अधिक का शुद्ध लाभ अर्जित करने की संभावना है।

Advertisement
First Published - March 17, 2023 | 8:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement