कंपनियां

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, हल्दीराम ने हिस्सेदारी खरीद पर बातचीत से किया इनकार

हल्दीराम एक लोकप्रिय स्नैक्स और रेस्तरां कंपनी है।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 06, 2023 | 11:43 PM IST

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL ) और हल्दीराम ने कहा कि वे वर्तमान में प्रसिद्ध स्नैक्स और रेस्तरां कंपनी हल्दीराम में 51% हिस्सेदारी खरीदने पर चर्चा नहीं कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक टाटा समूह का एफएमसीजी (फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स) डिवीजन मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रहा था, लेकिन उन्हें यह डील ज्यादा महंगी लग रही थी।

हल्दीराम एक लोकप्रिय स्नैक्स और रेस्तरां कंपनी है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL ) ने कहा है कि वे फिलहाल हल्दीराम को खरीदने के लिए बातचीत नहीं कर रहे हैं। यह जानकारी TCPL द्वारा एक आधिकारिक नियामक फाइलिंग में साझा की गई। एनएसई और बीएसई ने रिपोर्टों के बारे में स्पष्टीकरण मांगा था।

एक बयान में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स आमतौर पर बाजार की अफवाहों या अटकलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं।

संपर्क करने पर हल्दीराम के प्रबंधन ने कोई कॉमेंट करने से इनकार कर दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने एक बयान जारी कर 51% हिस्सेदारी बिक्री की हालिया रिपोर्टों का खंडन किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वे टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ चर्चा नहीं कर रहे हैं।

TCPL के पास विभिन्न ब्रांड हैं, जिनमें टाटा सॉल्ट, टाटा टी, टेटली, टाटा कॉफी, टाटा सोलफुल, एट ओ’क्लॉक (चाय, कॉफी और पेय पदार्थ खंड में), और हिमालयन और ग्लूको+ (तरल क्षेत्र में) शामिल हैं। कंपनी खाद्य एवं पेय पदार्थ क्षेत्र में भी विस्तार कर रही है।

First Published : September 6, 2023 | 3:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)