facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Cummins का हाइड्रोजन इंजन प्लांट शुरू

Advertisement

Tata Cummins hydrogen plant: यह प्लांट मध्यम एवं भारी वाणिज्यिक वाहनों के लिए हाइड्रोजन इंजन बनाएगा

Last Updated- March 21, 2024 | 10:36 PM IST
Tata Cummins

टाटा कमिंस प्राइवेट लिमिटेड (टीसीपीएल) ने झारखंड के जमशेदपुर में नए प्लांट का उद्घाटन किया है। इस प्लांट में मध्यम एवं भारी वाणिज्यिक वाहनों के लिए हाइड्रोजन से चलने वाले इंजन बनेंगे। करीब सात एकड़ में फैले इस प्लांट को झारखंड सरकार के साथ समझौते के एक वर्ष के अंदर शुरू कर दिया गया है। इस प्लांट में इंजनों के अलावा कम एवं शून्य उत्सर्जन वाले टेक्नोलॉजी उत्पादों का भी निर्माण किया जाएगा।

टीसीपीएल अमेरिका की कमिंस इंक. और टाटा मोटर्स के बीच संयुक्त उपक्रम है। टीसीपीएल की सहायक इकाई ग्रीन एनर्जी सॉल्युशंस (टीसीपीएल जीईएस) मार्च 2023 में गठित की गई थी। इसका मकसद ‘लो ऐंड जीरो-एमिसन प्रोपल्सन टेक्नोलॉजी सॉल्युशन’ विकसित करना है। इन सॉल्युशनों का मकसद तापमान परिवर्तन की चुनौती से निपटना और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन घटाकर वायु गुणवत्ता में सुधार लाना है।

उद्घाटन के अवसर पर टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा, ‘इस आधुनिक विनिर्माण इकाई के खुलने से राष्ट्र-निर्माण, नवाचार और उद्.ग को पहले लाभ की दिशा में टाटा मोटर्स की पुरानी परंपरा और मजबूत हुई है।’

भारत में कमिंस ग्रुप के प्रबंध निदेशक अश्वथ राम ने कहा, ‘आधुनिक कम एवं शून्य-उत्सर्जन टेक्नोलॉजी वाले उत्पादों के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सिर्फ एक वादा नहीं है। यह ऐसी जिम्मेदारी है जिस पर हम गंभीरता से अमल करते हैं। हम अपनी डेस्टिनेशन जीरो रणनीति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।’

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement