facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Group अधिग्रहण के करीब, अगस्त तक खरीदेगा Wistron की फैक्टरी

Advertisement

विस्ट्रॉन फैक्टरी में अभी क्यूपर्टिनो की कंपनी के लिए आईफोन तैयार होता है।

Last Updated- July 11, 2023 | 10:17 PM IST
Tata Sons IPO a moral and social imperative, says Shapoorji Pallonji group

टाटा समूह (Tata Group) अगले महीने तक दक्षिणी कर्नाटक में विस्ट्रॉन (Wistron) की 60 करोड़ डॉलर की फैक्टरी खरीदने के करीब है। मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया है। विस्ट्रॉन फैक्टरी में अभी क्यूपर्टिनो की कंपनी के लिए आईफोन तैयार होता है।

सूत्रों ने कहा कि विस्ट्रॉन टाटा को फोन को असेंबल करने की तकनीक बताती रहेगी और अधिग्रहण की इस प्रक्रिया के दौरान अपने कुछ कर्मियों को साथ रखेगी। साथ ही ऐपल इंक के बड़े अधिकारी फोन की सही तरीके से असेंबली सुनिश्चित करने के लिए कुछ समय तक संयंत्र के संचालन में भी शामिल रहेंगे। हालांकि, ऐपल के प्रवक्ता ने बिज़नेस स्टैंडर्ड के द्वारा पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।

इस अधिग्रहण पर टिप्पणी करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट किया, ‘देश की शीर्ष कंपनियों को वैश्विक मूल्य श्रृंखला में शामिल करना प्रधानमंत्री की दूरदर्शी उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना का उद्देश्य है।’

टाटा समूह आईफोन बनाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गई

उन्होंने कहा कि टाटा समूह आईफोन बनाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गई है, जो एक सकारात्मक विकास है। टाटा ने पहले से ही आईफोन के पुर्जे बनाने के लिए ऐपल वेंडरों के साथ करार किया, जो आईफोन के उत्पादन लागत का 9 से 12 फीसदी है। वे सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप वित्त वर्ष 2026 तक मूल्यवर्धन 12 से 15 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी करने की टाटा की खोज का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है।

Advertisement
First Published - July 11, 2023 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement