कंपनियां

Tata Motors : 1 मई से महंगे हो जाएंगे टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल

Published by
भाषा
Last Updated- April 14, 2023 | 3:28 PM IST

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने शुक्रवार को कहा कि लागत में हुई बढ़ोतरी के भार को कुछ कम करने के उद्देश्य से वह अपने यात्री वाहनों (Passenger vehicles) के दाम एक मई से बढ़ाएगी।

टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि भिन्न मॉडल और संस्करण के लिए मूल्य वृद्धि अलग-अलग होगी। कीमत में औसत वृद्धि 0.6 फीसदी रहेगी। इससे पहले कंपनी ने फरवरी में भी यात्री वाहनों के दाम बढ़ाए थे।

कंपनी ने कहा, ‘नियामकीय बदलाव के कारण लागत बढ़ने और कुल निर्माण लागत बढ़ने का ज्यादातर भार कंपनी ने अपने पर लिया है लेकिन इस वृद्धि के जरिए कुछ भार उपभोक्ताओं पर डालना पड़ रहा है।’

कंपनी ने इस साल फरवरी में यात्री वाहनों के दाम में औसतन 1.2 फीसदी की वृद्धि की थी।

First Published : April 14, 2023 | 3:28 PM IST