कंपनियां

Tata Motors Price Hike: 17 जुलाई से महंगे हो जाएंगे टाटा के यात्री वाहन

टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों में पंच, नेक्सन और हैरियर शामिल हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 03, 2023 | 1:39 PM IST

टाटा मोटर्स 17 जुलाई से यात्री वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी। यह वृद्धि कंपनी के सभी मॉडल और संस्करणों पर लागू होगी। टाटा मोटर्स ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कंपनी अपने यात्री वाहनों के दाम औसतन 0.6 फीसदी बढ़ाएगी। यह वृद्धि इलेक्ट्रिक वाहन समेत सभी मॉडल और संस्करणों पर लागू होगी।

बयान के अनुसार कीमत में वृद्धि कच्चे माल की लागत में वृद्धि के प्रभाव से निपटने के लिए की जा रही है। कंपनी ने कहा कि 16 जुलाई, 2023 तक होने वाले वाहनों की बुकिंग और 31 जुलाई, 2023 तक होने वाली डिलिवरी पर कीमत वृद्धि का प्रभाव नहीं होगा। टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों में पंच, नेक्सन और हैरियर शामिल हैं।

First Published : July 3, 2023 | 1:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)