facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Motors ने जताया भरोसा, कहा- EV प्रोडक्शन में नहीं आएगी कोई रुकावट, मैग्नेट का पर्याप्त स्टॉक मौजूद

Advertisement

टाटा मोटर्स ने कहा कि दुर्लभ मैग्नेट की पर्याप्त उपलब्धता के कारण इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ेगा और कंपनी फिलहाल उत्पादन में कटौती की योजना नहीं बना रही है।

Last Updated- June 24, 2025 | 10:21 PM IST
TATA Motors
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने कहा है कि उसके पास अगले कुछ महीनों के लिए ‘पर्याप्त’ दुर्लभ मैग्नेट का स्टॉक मौजूद है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा स्रोतों से आपूर्ति बरकरार है और फिलहाल इसमें किसी तरह की कटौती की योजना नहीं है।

मुंबई में संवाददाताओं से बात करते हुए टाटा मोटर्स के समूह सीएफओ पीबी बालाजी ने कहा कि दुर्लभ मैग्नेट की कमी की समस्या का मुकाबला इन्वेंट्री और वैकल्पिक स्रोतों के संयोजन के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना है कि आपूर्ति बरकरार है और यूरोपीय संघ तथा चीन के बीच हुए समझौते से मध्यावधि से लंबी अवधि के लिए इसमें कमी आ सकती है। लेकिन, इस समय चीजें तेजी से बदल रही हैं और हमें इंतजार करना चाहिए और देखना चाहिए कि आगे क्या होता है। हम कोई पैनिक बटन नहीं दबा रहे हैं और इस समय किसी भी उत्पादन में कटौती की योजना नहीं बनाई जा रही है।’

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा कि उन्होंने आंतरिक रूप से कुछ ऐसे कदम उठाए हैं जिससे उन्हें अपनी पेशकशों की योजनाओं में बदलाव लाने के लिए बाध्य नहीं होना पड़ेगा।

टाटा मोटर्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अमेरिका में कारों के आयात पर लगाए गए मौजूदा शुल्क की प्रतिक्रिया के रूप में जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) के लिए अमेरिका में संयंत्र लगाने की कोई योजना नहीं है। 

Advertisement
First Published - June 24, 2025 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement