facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Power को NTPC से मिला बड़ा ऑर्डर, रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को मिलेगा ज़ोरदार बढ़ावा

Advertisement

अब हर साल बनेगी 1300 मिलियन यूनिट हरित बिजली, CO₂ उत्सर्जन में भी बड़ी कटौती

Last Updated- April 14, 2025 | 9:12 PM IST
Stocks to Buy today

टाटा पावर की सब्सिडियरी कंपनी Tata Power Renewable Energy Limited (TPREL) ने NTPC लिमिटेड के साथ 200 मेगावॉट के नए क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) साइन किया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि यह प्रोजेक्ट भारत के अलग-अलग हिस्सों में फैला होगा और अगले 24 महीनों में तैयार हो जाएगा। इससे हर साल करीब 1,300 मिलियन यूनिट (MUs) बिजली का उत्पादन होगा।

CO₂ उत्सर्जन में होगी 1 मिलियन टन से ज्यादा की कटौती

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट से हर साल 1 मिलियन टन से ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन को रोका जा सकेगा। इस योजना में सोलर, विंड और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) तीनों तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की एक खास बात यह है कि यह 4 घंटे की पीक पावर सप्लाई सुनिश्चित करेगा, जिसमें कम से कम 90% उपलब्धता की गारंटी होगी। इससे डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

TPREL बना देश का अग्रणी रिन्यूएबल एनर्जी प्लेयर

TPREL ने इस प्रोजेक्ट को कॉम्पिटिटिव बिडिंग के ज़रिए हासिल किया है। कंपनी ने कहा कि इससे उसकी रिन्यूएबल यूटिलिटी कैपेसिटी अब 10.9 गीगावॉट हो गई है। इसमें से 5.5 GW क्षमता पहले से ऑपरेशनल है, जिसमें 4.5 GW सोलर और 1 GW विंड एनर्जी शामिल है। बाकी 5.4 GW के प्रोजेक्ट्स फिलहाल अलग-अलग चरणों में हैं। ये प्रोजेक्ट्स भी अगले 6 से 24 महीनों में फेज़वाइज पूरे किए जाएंगे। इनमें 2.7 GW सोलर और 2.7 GW विंड प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - April 14, 2025 | 9:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement