कंपनियां

Tata Power Solar Systems ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ की साझेदारी

TPSSL ने कहा कि यह डील एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि टाटा पावर सोलर सौर और EV चार्जिंग स्टेशन वित्तपोषण दोनों के लिए BOI के साथ सहयोग करने वाली पहली सौर कंपनी बन गई है।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 26, 2024 | 12:19 PM IST

टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड (टीपीएसएसएल) ने छतों पर सौर पैनल लगाने और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए आसान वित्तपोषण की सुविधा के वास्ते बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के साथ साझेदारी की है।

टीपीएसएसएल की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, यह साझेदारी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि टाटा पावर सोलर सौर और ईवी चार्जिंग स्टेशन वित्तपोषण दोनों के लिए बीओआई के साथ सहयोग करने वाली पहली सौर कंपनी बन गई है।

कंपनी ने इसके साथ ही हरित ऊर्जा समाधान प्रदाता के रूप में अपने नेतृत्व को मजबूत किया है। यह सहयोग छतों पर सौर पैनल स्थापित करने को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल का समर्थन करता है।

First Published : July 26, 2024 | 12:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)