facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Steel ने ‘code of conduct’ के उल्लघंन को लेकर 38 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Advertisement

TCS में छह कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने के बाद अब टाटा स्टील ने यह कार्रवाई की है।

Last Updated- July 06, 2023 | 4:42 PM IST
मुनाफे में लौटी टाटा स्टील मगर आय कम, Tata Steel returns to profit in Q3, posts PAT of Rs 513 cr, revenue dips 3%

स्टील बनाने वाली दिग्गज कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) ने कंपनी की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर अपने 38 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। टाटा स्टील की वार्षिक आम बैठक (AGM) में चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बता दें कि निकाले गए 38 कर्मचारियों में से 35 को ‘नैतिक मुद्दों से जुड़ी अस्वीकार्य प्रथाओं’ और अन्य तीन को यौन दुर्व्यवहार (sexual misconduct.) के लिए बर्खास्त किया गया है।

कंपनी ने यह कार्रवाई पावर या अथॉरिटी के गलत इस्तेमाल, हितों के टकराव और अनुबंध जैसे मुद्दों पर कई व्हिसलब्लोअर की तरफ से मिलीं शिकायतों के आधार की है।

TOI ने चंद्रशेखरन के हवाले से बताया कि टाटा स्टील को पिछले वित्त वर्ष में कुल 875 शिकायतें मिलीं थी। इनमें से 158 शिकायतें व्हिसलब्लोअर्स से संबंधित थीं जबकि शिकायत 48 सुरक्षा और 669 एचआर तथा अन्य व्यवहार संबंधी मुद्दों पर थीं।

कई शिकायतें मिलने पर चंद्रशेखरन ने कहा है कि यह अच्छी बात है यह सब सामने आया है और ऐसा कंपनी की तरफ से बनाये गए ‘ओपन कल्चर’ के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपनी शिकायतें दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

टीओआई ने चंद्रशेखरन के हवाले से बताया, “एक कंपनी के रूप में, हम एक वैश्विक बेंचमार्क हैं, इसलिए हम उस कल्चर को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे जहां हम उच्चतम मूल्यों और ज़ीरो टोलेरेंस की नीति रखते हैं।”

गौरतलब है कि टाटा समूह की एक अन्य कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में छह कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने के बाद अब टाटा स्टील ने यह कार्रवाई की है। टीएसी ने यह कार्रवाई दरअसल 100 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के मामले में की थी।

कंपनी ने टाटा स्टील के ओडिशा संयंत्र में हाल ही में हुई ब्लास्ट फर्नेस दुर्घटना पर भी चर्चा की, जिसमें 18 लोग घायल हो गए थे। चन्द्रशेखरन ने इस घटना को मानवीय भूल बताया और कहा कि वे पूरे समूह में शून्य मृत्यु दर हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - July 6, 2023 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement