कंपनियां

Tata Steel India की बिक्री बीते वित्त वर्ष में 6% बढ़कर दो करोड़ टन हुई

Tata Steel ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस दौरान भारत में कंपनी का उत्पादन 1.88 करोड़ टन रहा।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 07, 2024 | 5:08 PM IST

टाटा स्टील इंडिया की बिक्री बीते वित्त वर्ष (2023-24) में छह प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.99 करोड़ टन रही है। कंपनी की बिक्री को खुदरा, वाहन और रेलवे खंड में अधिक मांग से बढ़त मिली।

टाटा स्टील ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस दौरान भारत में कंपनी का उत्पादन 1.88 करोड़ टन रहा। बीते वित्त वर्ष में वाहन और विशेष उत्पाद खंड में बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 29 लाख टन रही थी।

समीक्षाधीन अवधि में ब्रांडेड उत्पाद और खुदरा खंड में बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 65 लाख टन रही। औद्योगिक उत्पाद एवं परियोजना खंड में बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 77 लाख टन रही। कंपनी ने कहा कि उपखंडों में इंजीनियरिंग खंड में सबसे ज्यादा वार्षिक बिक्री हुई।

बयान के अनुसार, “2023-24 में निजी भवन निर्माण के लिए ई-कॉमर्स मंच टाटा स्टील आशियाना की आमदनी 30 प्रतिशत बढ़कर 2,240 करोड़ रुपये रही।” बीते वित्त वर्ष में भारत में कंपनी के कच्चे इस्पात का उत्पादन चार प्रतिशत बढ़कर 2.08 करोड़ टन रहा, जो 2022-23 में 1.98 करोड़ टन था।

First Published : April 7, 2024 | 5:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)