कंपनियां

Tata Steel Q2 Results: टाटा स्टील को हुआ 6,511 करोड़ रुपये का नेट घाटा

टाटा स्टील का कुल खर्च इस तिमाही में 55,853.35 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल सितंबर तिमाही में 57,684.09 करोड़ रुपये रहा था।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 01, 2023 | 9:10 PM IST

टाटा स्टील को चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 6,511.16 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,297.06 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी की कुल आमदनी सितंबर, 2023 तिमाही में घटकर 55,910.16 करोड़ रुपये रह गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 60,206.78 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी का कुल खर्च इस तिमाही में 55,853.35 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल सितंबर तिमाही में 57,684.09 करोड़ रुपये रहा था।

First Published : November 1, 2023 | 9:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)