facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BSNL डील का प्रभाव कम होने के साथ TCS का मुनाफा मार्जिन बढ़ेगा: CFO

Advertisement

कंपनी का परिचालन लाभ मार्जिन दिसंबर तिमाही के लिए 24.5 प्रतिशत रहा। कंपनी ने स्पष्ट किया कि इसका लक्ष्य इसे और बढ़ाना है।

Last Updated- January 12, 2025 | 4:29 PM IST
TCS profit margin to increase as impact of BSNL deal fades: CFO BSNL डील का प्रभाव कम होने के साथ TCS का मुनाफा मार्जिन बढ़ेगा: CFO

अगली कुछ तिमाहियों में सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के साथ सौदे के प्रभाव में अपेक्षित कमी से प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को लाभ मार्जिन बढ़ाने में मदद मिलेगी। कंपनी एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह उम्मीद जताई है।

कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) समीर सेकसरिया ने मुंबई में बताया कि देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी हाल ही में अधिग्रहीत भूमि पर दीर्घावधि में बेंगलुरु में 25,000 से अधिक सीट की क्षमता बनाने पर विचार कर रही है।

सेकसरिया ने बीएसएनएल सौदे के मार्जिन पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर एक सवाल का उत्तर देते हुए कहा, “वही कार्यक्रम (बीएसएनएल) पोर्टफोलियो स्तर पर कम हो रहा है, समग्र स्तर पर, इससे लाभ होगा (मार्जिन पर)। हालांकि, उन्होंने परिचालन लाभ के मोर्चे पर सकारात्मक प्रभाव के बारे में कोई संख्या बताने से इनकार कर दिया। कंपनी का परिचालन लाभ मार्जिन दिसंबर तिमाही के लिए 24.5 प्रतिशत रहा। कंपनी ने स्पष्ट किया कि इसका लक्ष्य इसे और बढ़ाना है।

Also read: Sensex की टॉप-10 में से 5 कंपनियों का MCap 1.85 लाख करोड़ रुपये घटा, HDFC को हुआ सबसे जयादा नुकसान

सेकसरिया ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की सितंबर तिमाही तक बीएसएनएल के सौदे के प्रभाव में कमी आएगी। बीएसएनएल को देशव्यापी 4जी नेटवर्क शुरू करने में मदद के लिए किए गए 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के सौदे ने पिछली कुछ तिमाहियों में टाटा समूह की इस कंपनी की राजस्व वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सेकसरिया ने कहा कि कंपनी अपने सभी बाजारों में अन्य स्रोतों से बीएसएनएल के घटते राजस्व की पूर्ति करेगी।

Advertisement
First Published - January 12, 2025 | 4:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement