facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चोरी के 8.98 लाख मोबाइलों की हुई पहचान मगर 15 फीसदी से कम की हो सकी बरामदगी

Advertisement

तेलंगाना सर्किल में बेहतर रिकॉर्ड है, जहां अब तक करीब 69 फीसदी फोन ट्रैक किए गए हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश (60 फीसदी ) और राजस्थान (38.35 फीसदी) का स्थान है।

Last Updated- May 10, 2024 | 11:05 PM IST
8.98 lakh stolen mobiles identified but less than 15 percent could be recovered चोरी के 8.98 लाख मोबाइलों की हुई पहचान मगर 15 फीसदी से कम की हो सकी बरामदगी, तेलंगाना का सबसे अच्छा रिकॉर्ड

दूरसंचार विभाग (डीओटी) के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) ने गायब या चुराए गए 8.99 लाख मोबाइल फोन को चिह्नित किया है और यह सेवा शुरू होने के बाद से 16.13 लाख डिवाइस ब्लॉक किए गए हैं।

हाल के महीनों में चुराए गए मोबाइल फोन की बरामदगी तेज हुई है, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर यह 15 फीसदी से कम बनी हुई है।संचार साथी पोर्टल के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि देश में चिह्नित किए गए मोबाइल फोन में से सिर्फ 1.31 लाख या 14.6 फीसदी फोन ही बरामद किए जा सके हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हर महीने देश में करीब 50,000 मोबाइल फोन चोरी होते हैं। बहरहाल रिकवरी की दर अलग-अलग है।

तेलंगाना सर्किल में बेहतर रिकॉर्ड है, जहां अब तक करीब 69 फीसदी फोन ट्रैक किए गए हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश (60 फीसदी ) और राजस्थान (38.35 फीसदी) का स्थान है। वहीं दिल्ली पुलिस ने सभी चिह्नित मोबाइल फोन में से सिर्फ 1.43 फीसदी ही बरामद किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि ट्रैकिंग के लिए ज्यादातर अनुरोध उपभोक्ताओं ने ही किए हैं, जबकि रिकवरी राज्यों के पुलिस विभाग द्वारा की गई है।

तेजी से ट्रैक करने और गायब व चुराए गए मोबाइल उपकरण को ब्लॉक करने के लिए पोर्टल अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर रिकवरी का काम पुलिस ही कर सकती है।

डीओटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘रिकवरी की संख्या बढ़ी है, लेकिन अभी कम बनी हुई है, जबकि तमाम फोन की सही जगह का पता चल जाता है। यह मसला राज्यों के गृह विभागों के सामने उठाया गया है।’

डीओटी ने देश भर में साइबर अपराधों में दुरुपयोग किए जा रहे 28,200 मोबाइल हैंडसेट को ब्लॉक करने के लिए टेलीकॉम ऑपरेटरों को निर्देश दिए हैं। विभाग ने शुक्रवार को कहा कि इन मोबाइल हैंडसेट से जुड़े 20 लाख मोबाइल कनेक्शनों के फिर से तत्काल वैरीफिकेशन के निर्देश दिए गए हैं। फिर से वैरीफिकेशन न होने की स्थिति में इन्हें डिस्कनेक्ट कर दिया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 10, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement