facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Elon Musk की Starlink को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के लिए मिली फाइनल मंजूरी: रिपोर्ट

Advertisement

Starlink अब OneWeb (Eutelsat) और Reliance Jio के बाद भारत में तीसरी सैटेलाइट इंटरनेट स​​र्विस प्रोवाइडर बन गई है, जिसे सरकार से सभी जरूरी रेगुलेटरी मंजूरी मिल चुकी है।

Last Updated- July 09, 2025 | 4:37 PM IST
Starlink
स्टारलिंक 2022 से भारत में लाइसेंस हासिल करने की कोशिश कर रही थी। (फाइल फोटो)

Elon Musk की कंपनी स्टारलिंक (Starlink) को भारत में कमर्शियल संचालन शुरू करने के लिए फाइनल रेगुलेटरी मंजूरी मिल गई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मंजूरी भारतीय अंतरिक्ष प्राधिकरण IN-SPACe (Indian National Space Promotion and Authorisation Centre) ने दी है।

यह मंजूरी भारत में Starlink की एंट्री के लिए आखिरी बड़ी बाधा थी। स्टारलिंक 2022 से भारत में लाइसेंस हासिल करने की कोशिश कर रही थी। यह SpaceX की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा है। पिछले महीने कंपनी को दूरसंचार विभाग (DoT) से जरूरी परमिशन मिल गई थी, लेकिन उसे अब तक अंतरिक्ष विभाग (Department of Space) से हरी झंडी का इंतजार था, जो अब पूरी हो गई है।

Starlink को मिलेगी तीसरे ऑपरेटर के तौर पर एंट्री

Starlink अब OneWeb (Eutelsat) और Reliance Jio के बाद भारत में तीसरी सैटेलाइट इंटरनेट स​​र्विस प्रोवाइडर बन गई है, जिसे सरकार से सभी जरूरी रेगुलेटरी मंजूरी मिल चुकी है।

सेवा शुरू करने से पहले बाकी है ये काम

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, Starlink को सेवा शुरू करने से पहले सरकार से स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट लेना होगा। ग्राउंड-लेवल इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करना होगा। साथ ही सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के अनुपालन की टेस्टिंग करनी होगी।

स्पेक्ट्रम आवंटन पर Jio और Starlink में हुआ था टकराव

इस रेगुलेटरी मंजूरी की प्रक्रिया इतनी आसान नहीं रही। Starlink और Reliance Jio (मुकेश अंबानी की कंपनी) में महीनों तक इस बात पर विवाद रहा कि सैटेलाइट इंटरनेट के लिए स्पेक्ट्रम कैसे दिया जाए। आखिरकार सरकार ने तय किया कि इस स्पेक्ट्रम को नीलामी के बजाय डायरेक्ट अलॉटमेंट के जरिए दिया जाएगा।

Advertisement
First Published - July 9, 2025 | 4:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement