facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2024-25: मोबाइल टावर कंपनियों की इनपुट टैक्स क्रेडिट की मांग

Advertisement

डिजिटल आधारभूत सेवाप्रदाता एसोसिएशन (DIPA) ने कहा कि यह क्षेत्र दूरसंचार के टावर पर इनपुट टैक्स क्रेडिट की उपलब्धता के लिए सरकार की मदद चाहता है।

Last Updated- January 23, 2024 | 10:29 PM IST
Shares of this company reached Rs 180 to Rs 450 in a year with 150 percent return, investors should keep an eye on 30th July 150 फीसदी रिटर्न के साथ एक साल में 180 से 450 रुपये पहुंच गया इस कंपनी का शेयर, निवेशक 30 जुलाई पर रखें नजर

दूरसंचार आधारभूत प्रदाताओं ने वित्त मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि आगामी बजट में इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) जारी किया जाए और स्रोत पर कटौती (टीडीएस) के उपबंधों को तर्क संगत बनाया जाए।

डिजिटल आधारभूत सेवाप्रदाता एसोसिएशन (डीआईपीए) ने मंगलवार को कहा कि यह क्षेत्र दूरसंचार के टावर पर इनपुट टैक्स क्रेडिट की उपलब्धता के लिए सरकार की मदद चाहता है। बीते कुछ वर्षों से उद्योग आईटीसी जारी करने की मांग को जोरदार ढंग से उठा रहा है।

टावरों के आयातित उपकरणों पर जीएसटी भुगतान और घरेलू रिवर्स चार्ज के कारण दूरसंचार कंपनियों का आईटीसी प्रचुर मात्रा में एकत्रित हो गया है। हालांकि जीएसटी के कानून के तहत इनपुट पर टैक्स भुगतान के रिफंड का दावा किया जा सकता है, लेकिन इस सुविधा से दूरसंचार के आधारभूत ढांचे को अलग रखा गया है।

सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की ‘संयंत्र और मशीनरी’ की परिभाषा में दूरसंचार के टावरों को शामिल नहीं किया गया है। इससे पहले डीआईपीए ने कहा था कि आईटीसी को मंजूरी न मिलने के करने के कारण बड़ी संख्या में मुकदमेबाजी हो रही है।

डीआईपीए ने यह भी मांग की है कि औद्योगिक या वाणिज्यिक बैटरियों पर कर मूल्य ह्रास की दर को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया जाए। उद्योग का अनुमान है कि इससे बैटरी के तीन वर्ष के आर्थिक जीवन के भीतर ही उसकी लागत को हासिल करना तय हो पाएगा।

उद्योग निकाय की यह भी चाहत है कि बिजली या डीजल की खरीदारी पर टीडीएस के उपबंधों को युक्तिसंगत किया जाए। डीआईपीए के महानिदेशक टी. आर. दुआ ने कहा, ‘बजट में सहायक नीतियां, सरल विनियमन और आसान जीएसटी मानदंड पेश किए जाने चाहिए।

Advertisement
First Published - January 23, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement