facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

सैटकॉम पर जल्द लाई जाएंगी सिफारिशें: ट्राई

Advertisement

जल्द आएंगी ट्राई की सैटेलाइट स्पेक्ट्रम पर सिफारिशें, निजी क्षेत्र को मिलेगा प्रोत्साहन

Last Updated- November 06, 2024 | 11:48 PM IST
TRAI

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) जल्द ही सैटेलाइट स्पेक्ट्रम पर अपनी सिफारिशें लाने जा रहा है। ट्राई के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने आज यह जानकारी दी।

भारतीय अंतरिक्ष संघ के इंडियन स्पेस कॉन्क्लेव में लाहोटी ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष नीति के तहत निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे वैश्विक संचार के लिए गैर स्थलीय नेटवर्क (एनटीएम) में नवोन्मेष को बढ़ावा मिल सके और सबको बराबरी के अवसर मिलें।

ट्राई की सिफारिशों से आवंटन के तौर-तरीकों, उपयोग की जाने वाली फ्रीक्वेंसी, स्पेक्ट्रम का मूल्य निर्धारण और राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में सैटेलाइट ऑपरेटर द्वारा पूरी की जाने वाली शर्तों और नियमों में स्पष्टता की संभावना है।

ट्राई ने स्पेक्ट्रम शुल्क को समायोजित सकल राजस्व से जोड़ने की सलाह दी है, जिससे यह सुनिश्चित की जा सके कि स्पेक्ट्रम शुल्क ऑपरेटर के वित्तीय प्रदर्शन के अनुरूप हो सकें।

Advertisement
First Published - November 6, 2024 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement