Representative image
सिंगापुर की Temasek Holdings Pte. भारत की स्नैक कंपनी Haldiram Snacks Pvt Ltd. में अल्पांश हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इस डील से Haldiram की वैल्यू करीब 11 बिलियन डॉलर (भारतीय रुपये में करीब 91000 करोड़ रुपये) तक आंकी जा सकती है।
सिंगापुर की राज्य निवेशक कंपनी Haldiram में 10 से 15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए शुरुआती बातचीत कर रही है। सूत्रों के अनुसार, यह बातचीत गोपनीय है, इसलिए पहचान नहीं बताई जा रही है। यह निवेश Haldiram के संभावित Initial Public Offering (IPO) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, बातचीत चल रही है और इसका कोई सौदा होना जरूरी नहीं है। हल्दीराम के नाम से मशहूर कंपनी में अन्य संभावित बोली लगाने वालों ने भी दिलचस्पी दिखाई है।
यह भी पढ़ें: मॉर्गन स्टेनले, सिटी ग्रुप ने HDFC Bank के 755 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे
इस मामले में टेमासेक के प्रतिनिधि ने किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जबकि हल्दीराम की ओर से भी तुरंत कोई जबाव नहीं मिला।
उत्तर भारत में 1930 के दशक में गंगा बिशन अग्रवाल द्वारा शुरू की गई हल्दीराम कंपनी मिठाइयों, नमकीन, फ्रोजन मील और ब्रेड जैसे कई तरह के प्रोडक्ट्स बेचती है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, हल्दीराम दिल्ली और उसके आसपास 43 रेस्टोरेंट भी चलाता है।
अग्रवाल परिवार अपने बिजनेस को बेचने या आईपीओ लाने के विकल्पों पर विचार कर रहा है। इस बात की जानकारी Bloomberg News की एक रिपोर्ट में दी गई है।
दुनिया भर के निवेशक भारत की तेजी से बढ़ती इकॉनमी की वजह से यहां निवेश में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इससे भारत डील्स के लिए एक आकर्षण केंद्र बन गया है।