facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विलय-अधिग्रहण की रफ्तार बरकरार

Advertisement

32 अरब डॉलर के सौदों में अक्षय ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, लॉजिस्टिक्स और विनिर्माण का दबदबा

Last Updated- January 30, 2024 | 11:14 PM IST
Mergers and acquisitions fell by 76 percent in the first half

देश में साल 2023 के दौरान विलय और अधिग्रहण की रणनीतिक गतिविधियों ने अपनी दीर्घकालिक रफ्तार कायम रखी। इस दौरान साल 2022 के रिकॉर्ड स्तर वाले अपवाद को छोड़ दें तो पिछले 10 साल में हुए सौदों की मात्रा से ज्यादा सौदे हुए। बेन ऐंड कंपनी की आज प्रकाशित छठी वार्षिक ग्लोबल एमऐंडए रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

बेन ऐंड कंपनी इंडिया के चेयरमैन और रिपोर्ट के लेखक करण सिंह ने कहा कि रफ्तार की यह निरंतरता आकर्षक अवसरों और परिसंपत्तियों की उपलब्धता के कारण है। संरचनात्मक दिक्कतों और अनुकूल नीतियों वाले क्षेत्रों में गतिविधियां और हस्तक्षेप बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 18 महीने में हुए हर तीन सौदों में से एक अक्षय ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, लॉजिस्टिक्स और विनिर्माण से जुड़ा था।

बेन ऐंड कंपनी ने यह भी कहा कि साल 2023 में देश में 32 अरब डॉलर मूल्य के 90 से अधिक सौदे हुए। हालांकि वर्ष 2022 के दौरान वैश्विक महामारी कोविड के बाद कुल 118 अरब डॉलर के 109 अधिग्रहण हुए। वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 के दौरान छोटे सौदों (20 करोड़ डॉलर से कम वाले) और कुछेक बड़े सौदों (5 अरब डॉलर से अधिक मूल्य वाले) का प्रतिशत अधिक रहा।

बैन एंड कंपनी ने कहा कि हालांकि साल 2022 में तेजी वाले वर्ष के बाद सौदों की रफ्तार धीमी हो गई, लेकिन साल 2023 में गतिविधियां दमदार रहीं और साल 2022 को छोड़कर, जो असाधारण वर्ष था, सौदों की मात्रा पिछले 10 वर्षों में देखे गए स्तर से ज्यादा रहने का अनुमान है।

टॉरंट फार्मास्युटिकल्स इस बात का उदाहरण है कि विलय और अधिग्रहण मध्य बाजार के भागीदारों को उद्योग का अग्रणी बनने में मदद कर सकता है। टॉरंट फार्मा ने कई अधिग्रहण किए हैं, जिनमें एल्डर, यूनिकेम का घरेलू कारोबार और हाल ही में क्यूरेशियो के लिए 24.5 करोड़ डॉलर का सौदा शामिल है।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement