कंपनियां

Louis Vuitton के इस लैदर बैग की कीमत ने उड़ाए सभी के होश!

फ्रांसीसी लक्जरी ब्रांड Louis Vuitton ने अपने स्प्रिंग-समर 2024 फैशन शो के दौरान सैंडविच बैग को पेश किया था। इसकी सेल 4 जनवरी से शुरू हुई थी।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- January 17, 2024 | 3:25 PM IST

सेलिब्रिटी की पसंदीदा और फ्रांस की लग्जरियस ब्रांड लुई वित्तों (Louis Vuitton)अपने हैंडबैग, कपड़ों से लेकर कई अन्य तरह के लग्जरी आइटम्स के लिए हमेशा चर्चा में रहती है। हाल ही में इस कंपनी ने एक लैदर बैग को लॉन्च किया है जिसकी कीमत ने सभी लोगों को चौंका दिया है।

आइए, बताते इस खास लैदर के बारे में…

फ्रांसीसी लक्जरी ब्रांड ने अपने स्प्रिंग-समर 2024 फैशन शो के दौरान सैंडविच बैग को पेश किया था। इसकी सेल 4 जनवरी से शुरू हुई थी। यह बैग बिल्कुल पेपर बैग जैसा है, जिसे Louis Vuitton’s Men’s Creative Director फैरेल विलियम्स ने डिजाइन किया है।

देखने में यह बैग बिल्कुल साधारण सैंडविच पेपर बैग की तरह दिखता है। लेकिन इसको लैदर से बनाया गया है, जो की काफी मायनों में एक्सक्लूसिव है।

देखें इस यूनिक बैग को:

इस बैग पर साइन “लुई वित्तों” और “मैसन फोंडी एन 1854” लिखा हुआ है। इसके अलावा, येलो कलर के इस काउहाइट लैदर बैग के साथ अटैच ब्लू कलर की बड़ी स्ट्रैप दी गई है जो इसे सबसे अलग बनाती है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस बैग के अंदर एक जिप वाली पॉकेट भी है और एक डबल फ्लैट पॉकेट भी है जो आपके सामान को व्यवस्थित रखेगी। बैग की लंबाई की बात करें तो यह 30 सेंटीमीटर लंबा, 17 सेंटीमीटर चौड़ा और 27 सेंटीमीटर ऊंचा है।

क्या है इस बैग की प्राइस?

इस खास लैदर बैग की कीमत ने सभी ब्रांड लवर्स की बोलती बंद कर दी है। ऑफिशियल साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस सैंडविच बैग का प्राइस 2,80,000 रुपए है।

First Published : January 17, 2024 | 3:25 PM IST