कंपनियां

‘सबसे खराब समय अब पीछे छूट चुका है, ऑपरेशन हुआ सामान्य’- Vistara के सीईओ ने कर्मचारियों से कहा

विनोद कन्नन ने 11 अप्रैल को भेजे गए एक समाचार पत्र में कर्मचारियों को बताया कि यह स्वीकार किया कि चीजों की बेहतर योजना बनाई जानी चाहिए थी।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 11, 2024 | 3:14 PM IST

Vistara Crisis: फ्लाइट कैंसिलेशन की दिक्कतों का सामना कर रही टाटा समूह की एयरलाइन कंपनी विस्तारा (Vistara) के सीईओ विनोद कन्नन (CEO Vinod Kannan) ने गुरुवार को अपने कर्मचारियों से कहा कि अब ‘‘ सबसे खराब स्थिति पीछे छूट गई है’’ और ऑपरेशन स्थिर हो चुका है।

बता दें कि एयरलाइन को 31 मार्च से दो अप्रैल तक महत्वपूर्ण परिचालन व्यवधान का सामना करना पड़ा था और पायलटों की समस्या के कारण एयरलाइन को अस्थायी रूप से अपनी क्षमता में 10 प्रतिशत या प्रतिदिन 25-30 उड़ानों की कटौती की थी।

विनोद कन्नन ने 11 अप्रैल को भेजे गए एक समाचार पत्र में कर्मचारियों को बताया कि यह स्वीकार किया कि चीजों की बेहतर योजना बनाई जानी चाहिए थी।

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में यात्रियों को कितनी मात्रा में दी जाए शराब? DGCA ने कही ये बात

उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘‘ हमारे ग्राहकों द्वारा महसूस की गई चिंता तथा हताशा उस दर्द के बाराबर है जिसे हमने अपने बहुचर्चित ब्रांड की विभिन्न हलकों में होती नकारात्मक टिप्पणी सुनकर महसूस किया… मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सबसे खराब स्थिति अब पीछे छूट गई है और नौ अप्रैल 2024 को हमारे ऑन-टाइम प्रदर्शन (ओटीपी) के बढ़कर 89 प्रतिशत होने के साथ ही हमारा परिचालन स्थिर हो गया…’’

बता दें कि एयरलाइन के बेड़े में 70 विमान हैं। उसे मौजूदा ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम में हर दिन 300 से अधिक उड़ानें संचालित करनी हैं।

Vistara में आ सकते हैं Air India के कुछ पायलट

टाटा समूह के स्वामित्व वाली Air India अपने छोटे आकार के ए320 विमानों के कुछ पायलटों को Vistara में भेजने की प्लानिंग कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

विस्तारा पिछले कुछ समय से पायलटों की कमी से जूझ रही है। इन पायलटों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाएगा। इसके लिए जरूरी नियामकीय मंजूरियां ली जाएंगी। हालांकि, इस संबंध में एयर इंडिया और विस्तारा ने कोई बयान नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें: IndiGo ने रचा इतिहास, m-cap के मामले में बनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन

सूत्रों ने कहा कि ए320 विमानों का परिचालन करने में सक्षम कुछ ‘प्रथम अधिकारियों’(पायलटों) को प्रतिनियुक्ति पर विस्तारा में भेजा जाएगा। सूत्रों ने कहा कि विस्तारा में प्रतिनियुक्ति में भेजे जाने वाले इन पायलटों की संख्या 30 से कुछ ज्यादा हो सकती है।

First Published : April 11, 2024 | 2:37 PM IST