कंपनियां

भारत में हैं अपार अवसर, यहां नए उत्पाद उतारेंगे: Emirates Airline

Published by
भाषा
Last Updated- March 21, 2023 | 4:22 PM IST

एमिरेट्स एयरलाइन के अध्यक्ष सर टिम क्लार्क ने कहा है कि भारत में बहुत अवसर मौजूद हैं और वह इस बाजार में नए उत्पाद लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बाद भारत में वापसी अच्छी रही है।

भारत और खाड़ी क्षेत्र को जोड़ने में अहम भूमिका निभाने वाली एयरलाइन एमिरेट्स चाहती है कि द्विपक्षीय अधिकार बढ़े जिससे वह भारत मे अधिक विमानों का परिचालन कर सके। क्लार्क ने कहा, यहां (भारत में) अपार संभावनाएं हैं और अन्य बाजारों की तरह भारतीय बाजार में भी नए उत्पाद उतारे जाएंगे।

कापा विमानन सम्मेलन में क्लार्क ने कहा कि एयरलाइन अगले महीने अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा करने वाली है, जो अच्छे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास हर किसी के लिए बड़े अवसर मौजूद हैं।’’

First Published : March 21, 2023 | 4:22 PM IST