facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विदेश घूमने जाने वालों ने फ्लाइट के पैसे बचाने का खोजा नया तरीका

Advertisement

मुंबई से पेरिस जाने वाले 42 फीसदी और मुंबई से एम्सटर्डम जाने वाले 65 फीसदी यात्री है जिन्होंने सीधी उड़ान नहीं ली।

Last Updated- February 18, 2025 | 10:49 PM IST
Opposition now objects to the name of 'Indian Aircraft Bill 2024' विपक्ष को अब 'भारतीय वायुयान विधेयक 2024' के नाम पर एतराज

भारत से यूरोप जाने की सीधी उड़ान में यात्रियों का संकट दिख रहा है क्योंकि अब भारतीय पर्यटक पश्चिम एशिया और यूरोप के कुछ शहरों से लंदन, पैरिस, फ्रैंकफर्ट, एम्सटर्डम, इंस्तानबुल और मिलान जैसे शहरों में सस्ती कीमत पर पहुंच रहे हैं।

बड़ी संख्या के लोगों द्वारा सीधी उड़ानें नहीं लेने के बारे में विमानन अनुसंधान कंपनी ओएजी ने कहा कि इंडिगो जैसी किफायती विमानन कंपनी अपने कम लागत वाले मॉडल का फायदा लेते हुए इन यात्रियों को सीधी उड़ानों के जरिये यात्रा कराने के लिए अच्छी स्थिति में है। ओएजी के दिसंबर 2023 से नवंबर 2024 के आंकड़ों से पता चलता है कि मुंबई से लंदन जाने वाले एक तिहाई यात्रियों और दिल्ली से लंदन जाने वाले एक चौथाई यात्रियों ने सीधी उड़ानों के बजाय घूम-घूम कर यात्रा की है।

मुंबई से पेरिस जाने वाले 42 फीसदी और मुंबई से एम्सटर्डम जाने वाले 65 फीसदी यात्री है जिन्होंने सीधी उड़ान नहीं ली। भले ही लुफ्थांसा का भारतीय परिचालन मजबूत है मगर इस बीच दिल्ली से मिलान जाने वाले 60 फीसदी और मुंबई से फ्रैंकफर्ट जाने वाले एक चौथाई यात्रियों ने सीधी उड़ान नहीं भरी। यहां तक की टर्किश एयरलाइंस जिसकी भारत में दमदार उपस्थिति है उसके भी 18 फीसदी भारतीय यात्री मुंबई से इस्तांबुल जाने के लिए सीधी उड़ानों का विकल्प नहीं चुनते हैं।

लंदन इसमें शीर्ष पर रहा। इस अवधि के दौरान मुंबई से जाने वाले 99,191 यात्रियों ने सीधी उड़ानें नहीं लीं जबकि 2,33,100 यात्रियों ने सीधी उड़ानें लीं। दिल्ली से लंदन जाने वाले 1,02,028 यात्रियों ने घूमकर यात्रा की जबकि 3,16,111 यात्रियों ने सीधी उड़ानों का रुख किया।

इस प्रवृत्ति के बारे में ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष अनिल कलसी समझाते हैं, ‘भारतीय यात्री किफायत पसंद करते हैं और सीधी उड़ानों के बजाय घूम कर यात्रा करना कम से कम 10,000 से 20,000 रुपये सस्ता होता है। गल्फ एयर, ओमान एयर, एतिहाद एयरवेज, कुवैत एयरवेज और यूरोप में एयर एस्टाना, एलओटी पोलिश एयरलाइंस और टर्किश एयरलाइंस जैसी असंख्य विमानन कंपनियां आकर्षक कीमतों की पेशकश करती हैं। कई यात्री अधिक जगह घूमने के लिए रुक-रुक कर यात्रा करना पसंद करते हैं।’

मगर उन्होंने कहा कि लंबी दूरी के मार्गों पर किफायती विमानन कंपनियां खेल बदल सकती हैं और उन्हें उम्मीद है कि इंडिगो ऐसा कर सकती है। ओएजी ने कहा है कि इंडिगो ने साल 2027 से यूरोप के सभी गंतव्यों सहित लंबी दूरी की उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन कंपनी अब इसे 2025 में ही शुरू कर सकती है।

Advertisement
First Published - February 18, 2025 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement