facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

धोखाधड़ी मामले में तीन ब्रोकरों पर जांच की तलवार, करोड़ों रुपये की मनी लॉन्डरिंग का है आरोप

Advertisement
Last Updated- May 14, 2023 | 11:48 PM IST
anti money laundering

देश के तीन प्रमुख ब्रोकर कई नियामकीय और प्रवर्तन एजेंसियों की जांच के घेरे में आ गए हैं। वरिष्ठ अ​धिकारियों ने ​रविवार को बताया कि इन ब्रोकरों पर काले धन को वैध बनाने और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कारोबारी गतिवि​धियों से जुड़े रहने का आरोप है।

अ​धिकारियों ने यह भी कहा कि तीन ब्रोकरों (मौजूदा जांच की वजह से जिनकी पहचान गुप्त रखी गई है) को पीईपी (राजनीति से प्रेरित व्य​क्ति ) से जुड़ा पाया गया है। तीनों प्रमुख ब्रोकरों के ​खिलाफ जांच कई मामलों में 4-5 साल से चल रही है। ये ब्रोकर पूंजी बाजारों और वित्तीय सेवा क्षेत्र (ब्रोकरेज, निवेश परामर्श सेवाए, पोटफोलियो प्रबंधन, परिसंप​त्ति प्रबंधन और गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवाएं शामिल) के कई सेगमेंटों से जुड़े संगठनों को चला रहे हैं।

अ​धिकारियों ने कहा कि अब तक जांच में शामिल एजेंसियों और नियामकों में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI), भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) शामिल हैं, हालांकि इन तीनों ने अब पीईपी से संपर्क होने के संदेह में जांच के लिए सीबीआई की मदद लेने की बात कही है।

हालांकि पूंजी बाजार ब्रोकरों की मदद से की जाने वाली संदिग्ध मनी लॉन्डरिंग गतिवि​धियां हमेशा से जांच के घेरे में आती रही हैं, लेकिन कुछ शीर्ष रैंकिंग ब्रोकरेज और वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनियों के संदर्भ में यह पहला बड़ा मामला हो सकता है।

यह जांच कई वित्तीय और बैंकिंग लेनदेन, कोष के कर रियायत वाले क्षेत्रों में स्थानांतरण, कॉल डेटा रिकॉर्ड सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं से जुड़ी हुई है।

Also read: इ​क्विटी फंडों में निवेश पांच महीने के निचले स्तर पर

करोड़ रुपये के फंड स्थानांतरण की पहचान में मदद के लिए प्रशासनिक सहायता पाने के लिए कई क्षेत्रा​धिकारों को अनुरोध भेजे गए थे। ​स्विटजरलैंड समेत कुछ क्षेत्र इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया पहले ही दे चुके हैं।

अ​धिकारियों ने बताया कि तीनों ब्रोकर सबसे पहले स्पॉट कमोडिटी एक्सचेंज से जुड़े एक मामले में अपनी जिम्मेदारियों की जांच के दायरे में आए, लेकिन जल्द ही उन्हें अन्य बड़ी मनी लाॉन्डरिंग गतिवि​धियों में संलिप्त पाया गया।

Advertisement
First Published - May 14, 2023 | 8:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement