कंपनियां

Titan ने 4,621 करोड़ रुपये में CaratLane की अतिरिक्त 27.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

Titan ने CaratLane और उनके पारिवारिक सदस्यों से 91.90 लाख इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण कर लिया।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 19, 2023 | 3:15 PM IST

ब्रांडेड आभूषण निर्माता टाइटन (Titan) ने अपनी अनुषंगी कंपनी कैरटलेन (CaratLane) में 27.18 प्रतिशत हिस्सेदारी और खरीद ली है। टाइटन ने शनिवार को बताया कि अब कैरटलेन में उसकी कुल हिस्सेदारी 98.28 प्रतिशत हो गई है।

Titan ने 91.90 लाख इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किया

टाटा समूह के नियंत्रण वाली कंपनी ने शनिवार को शेयर खरीद समझौता करते हुए कैरटलेन ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड और उनके पारिवारिक सदस्यों से 91.90 लाख इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण कर लिया। कंपनी ने कहा, ‘कैरटलेन टाइटन की अनुषंगी है और उपरोक्त शेयर खरीद के बाद कैरेटलेन में कंपनी की शेयरधारिता 71.09 प्रतिशत से बढ़कर 98.28 प्रतिशत हो जाएगी।’ सौदे की कीमत पर टाइटन ने कहा कि वह कैरटलेन के 21.18 प्रतिशत इक्विटी शेयर के लिए वह 4,621 करोड़ रुपये चुकाएगी।

Also read: Jio ने Netflix सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च किया प्रीपेड प्लान, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!

सौदे को अभी CCI से मंजूरी मिलना बाकी

कैरटलेन ट्रेडिंग एक गैरसूचीबद्ध कंपनी है और बीते वित्त वर्ष में उसका कारोबार 2,177 करोड़ रुपया रहा। यह कंपनी आभूषण विनिर्माण और बिक्री भी करती है। टाइटन को यह सौदा 31 अक्टूबर, 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसे अभी भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से मंजूरी मिलनी बाकी है।

First Published : August 19, 2023 | 3:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)