कंपनियां

सोने की कीमतों में नरमी का असर: अक्षय तृतीया और शादियों के लिए टाइटन के शोरूम में बढ़ी भीड़

सोने की कीमतों में नरमी के बीच अक्षय तृतीया और शादी के सीजन के लिए टाइटन के स्टोरों पर ग्राहकों की भारी भीड़ और निवेश में दिलचस्पी बढ़ी है

Published by
शार्लीन डिसूजा   
Last Updated- April 06, 2026 | 9:37 PM IST

टाइटन के आभूषण डिवीजन में पिछले साल के मुकाबले सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद ग्राहकों की लगातार दिलचस्पी देखी जा रही है। कंपनी ने यह भी गौर किया कि सोने की अधिक कीमतों के कारण उसके 50 प्रतिशत ग्राहक पुराने आभूषणों से अदला-बदली कर रहे हैं। सोने की कीमतों में हालिया नरमी ने अक्षय तृतीया के दौरान आगामी शादी-विवाह के सीजन के लिए सोने के आभूषणों की मांग को भी बढ़ा दिया है।

टाइटन ज्वैलरी के मुख्य कार्य अधिकारी अरुण नारायण ने बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कहा, ‘पिछले दो से तीन महीने के दौरान हमने ग्राहकों को हमारे स्टोरों में आते देखा है क्योंकि खरीदारी थोड़ी पहले हो रही है। आम तौर पर अक्षय तृतीया के बाद शादी-विवाह का जोरदार सीजन रहता है। हम यह भी देख रहे हैं कि लोग अपनी खरीदारी पहले ही कर लेने की कोशिश में हैं और सोने की कीमतों में फिर से इजाफे का जोखिम नहीं ले रहे हैं। हम उन लोगों की भी अधिक रुचि देख रहे हैं जो अक्षय तृतीया के दौरान छोटी खरीदारी करना चाहते हैं, क्योंकि इसे सोना खरीदने की बहुत शुभ माना जाता है।’

हालांकि नारायण ने यह नहीं बताया कि मांग में कितनी वृद्धि हो सकती है या बढ़ सकती है। लेकिन उन्होंने कहा कि सोने के खरीदार (जो सोने में निवेश करना चाहते हैं) भी पिछले साल की तुलना में बढ़ गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘हम अशर्फी में अच्छा इजाफा देखेंगे। पिछले साल भी यही चलन रहा है। ये वास्तव में निवेश वाले खरीदारों के लिए होती हैं। हम आभूषणों को सुलभ बनाए रखने के लिए कई पहल कर रहे हैं। इसमें सोने के जेवरात और 18 कैरेट के साथ हल्के वजन वाले आभूषण भी शामिल हैं। पिछले छह महीने के दौरान इन्होंने अच्छा जोर पकड़ा है।’

First Published : April 6, 2026 | 9:37 PM IST