कंपनियां

Adani Group की कंपनी में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी TotalEnergies, दोनों कंपनियों में हुआ समझौता

Adani Green ने बुधवार को बयान में कहा कि उसने टोटलएनर्जीज के साथ 1,050 मेगावाट का संयुक्त उद्यम (जेवी) पूरा कर लिया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 27, 2023 | 11:38 AM IST

फ्रांस की ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज टोटलएनर्जीज (TotalEnergies) ने अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) के साथ नवीकरणीय ऊर्जा संयुक्त उद्यम में 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है।

एजीईएल ने बुधवार को बयान में कहा कि उसने टोटलएनर्जीज के साथ 1,050 मेगावाट का संयुक्त उद्यम (जेवी) पूरा कर लिया है।

संयुक्त उद्यम के तहत टोटलएनर्जीज ने परियोजनाओं में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एजीईएल की अनुषंगी कंपनी में 30 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।

संयुक्त उद्यम में 1,050 मेगावाट का पोर्टफोलियो है जिसमें भारत में सौर और पवन ऊर्जा दोनों परियोजनाओं के मिश्रण के साथ पहले से ही चालू (300 मेगावाट), निर्माणाधीन (500 मेगावाट) और विकासाधीन परिसंपत्तियों (250 मेगावाट) का मिश्रण शामिल है।

इस लेन-देन के साथ टोटलएनर्जीज़ ने एजीईएल के साथ अपने रणनीतिक गठबंधन को मजबूत किया है। इससे एजीईएल को 2030 तक 45 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

First Published : December 27, 2023 | 11:38 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)