कंपनियां

Adani Group के साथ जॉइंट वेंचर में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी TotalEnergies

इस नई संयुक्त उद्यम कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ट्वंटी थ्री लि. (एजीईएल23एल) के पास 1,050 मेगावाट (एमडब्ल्यूएसी) है।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 20, 2023 | 3:43 PM IST

फ्रांस की टोटाल एनर्जीज (Total Energies) एसई अदाणी समूह (Adani Group) के साथ नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना के लिए एक नए संयुक्त उद्यम में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। भारतीय समूह ने बुधवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

अदाणी समूह की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लि. (एजीईएल) ने कहा, ‘‘टोटल सीधे खुद या अपनी सहयोगी इकाइयों के जरिए एजीईएल के साथ 50:50 अनुपात वाली संयुक्त उद्यम कंपनी के गठन के लिए 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।’’

यह भी पढ़ें : अदाणी, अंबानी के प्रवेश से कम्प्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र को मिलेगा दम

इस नई संयुक्त उद्यम कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ट्वंटी थ्री लि. (एजीईएल23एल) के पास 1,050 मेगावाट (एमडब्ल्यूएसी) है। इसमें पहले से परिचालन में आ चुका 300 मेगावाट शामिल है। इसके अलावा 500 मेगावाट निर्माण के चरण में है और 250 मेगावाट विकास के चरण में है। पोर्टफोलियो में सौर और पवन ऊर्जा दोनों शामिल हैं।

First Published : September 20, 2023 | 3:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)