कंपनियां

Tata Steel के लिए 70 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट स्थापित करेगी टीपी परिवर्त लिमिटेड

टीपी परिवर्त लिमिटेड, टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) की अनुषंगी कंपनी है। वहीं टीपीआरईएल, टाटा पावर की अनुषंगी कंपनी है।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 01, 2024 | 3:26 PM IST

टीपी परिवर्त लिमिटेड ने महाराष्ट्र के अकोला में टाटा स्टील के लिए 70 मेगावाट की सौर परियोजना स्थापित करने के वास्ते एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

टीपी परिवर्त लिमिटेड, टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) की अनुषंगी कंपनी है। वहीं टीपीआरईएल, टाटा पावर की अनुषंगी कंपनी है।

बीएसई को दी सूचना के अनुसार, टीपी परिवर्त लिमिटेड ने देश की अग्रणी इस्पात विनिर्माण कंपनियों में से एक टाटा स्टील के साथ महाराष्ट्र के अकोला में 70 मेगावाट के समूह कैप्टिव सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए विद्युत वितरण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी सूचना के अनुसार, इस परियोजना से सालाना 15.4 करोड़ यूनिट बिजली उत्पन्न होने और कार्बन उत्सर्जन में 1,15,000 टन की कमी आने की उम्मीद है।

First Published : August 1, 2024 | 11:14 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)