कंपनियां

Triveni Engineering Q4 results: नेट प्रॉफिट 74 फीसदी बढ़कर 190 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Published by
भाषा   
Last Updated- May 27, 2023 | 2:59 PM IST

त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2023) का शुद्ध लाभ 74 फीसदी बढ़कर 190.31 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 109.17 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने बताया कि मार्च, 2023 तिमाही में कंपनी की कुल आय 1,839.86 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,195.08 करोड़ रुपये थी। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड चीनी के साथ-साथ उच्च गति वाले गियर और गियर बॉक्स निर्माण से जुड़ी हुई है। कंपनी जल एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन कारोबार से भी जुड़ी है।

कंपनी का पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में शुद्ध लाभ भारी उछाल के साथ 1,791.80 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 424.06 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की कुल आय वित्त वर्ष 2022-23 में 6,390.51 करोड़ रुपये रही, जो 2021-22 में 4,716.23 करोड़ रुपये रही थी।

First Published : May 27, 2023 | 2:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)