कंपनियां

TVS Credit Services Q2 Result: कंपनी का दूसरी तिमाही का मुनाफा 40% बढ़ा

कंपनी ने रविवार को कहा कि 30 सितंबर, 2023 को समाप्त छमाही में उसका शुद्ध लाभ 252 करोड़ रुपये रहा है।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 29, 2023 | 12:57 PM IST

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी जुलाई-सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 40 प्रतिशत बढ़कर 134 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी ने 96 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

सितंबर, 2023 तक कंपनी के प्रबंधन के तहत संपत्तियां पिछले वर्ष की समान अवधि के 20,602 करोड़ रुपये से बढ़कर 23,516 करोड़ रुपये हो गईं। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 1,399 करोड़ रुपये रही। एक बयान में शहर की कंपनी ने कहा कि उच्च खपत और सरकार के बुनियादी ढांचे में खर्च की वजह से ऋण की मांग मजबूत बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: NTPC Q2 results: रेवेन्यू बढ़ने से नेट प्रॉफिट 38% बढ़कर 4,726 करोड़ रुपये पर पहुंचा

बयान में कहा गया है कि सितंबर में समाप्त छमाही में उपभोक्ता कर्ज की मजबूत मांग से उसके कारोबार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। 30 सितंबर, को समाप्त छह महीने की अवधि के दौरान कंपनी ने 20 लाख नए ग्राहक जोड़े। इससे कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या 1.2 करोड़ से अधिक हो गई है।

First Published : October 29, 2023 | 12:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)