facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ultratech Cement Q2 result: सीमेंट कंपनी का 68 प्रतिशत बढ़ा नेट मुनाफा, 3% चढ़े शेयर

Advertisement

Q2FY24 के लिए Ultratech की कुल इनकम 16,179.26 करोड़ रुपये रही, जो कि सालाना 14,038.95 करोड़ रुपये के मुकाबले 15.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

Last Updated- October 19, 2023 | 4:30 PM IST
UltraTech Cement's profit declined, but revenue increased; Brokerage house increased the target price UltraTech Cement का मुनाफा घटा, लेकिन रेवेन्यू बढ़ा; ब्रोकरेज हाउस ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

सीमेंट बनाने वाली कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही (Q2FY24) के लिए अपने रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। BSE फाइलिंग में आदित्य बिड़ला अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने बताया कि कंपनी का दूसरी तिमाही में समेकित नेट मुनाफा (consolidated net profit) 68.75 प्रतिशत बढ़कर 1,280.38 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 758.7 करोड़ रुपये था। क्रमिक रूप से, नेट प्रॉफिट 24.24 प्रतिशत कम हुआ। बता दें कि वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही (Q1FY24) में कंपनी का नेट मुनाफा 1,690.22 करोड़ रुपये था।

बढ़ा रेवेन्यू

Q2FY24 के लिए कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर (YoY) बढ़कर 16,012.13 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 13,892.69 करोड़ रुपये था। यह 15.25 फीसदी की बढ़ोतरी है। तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर, ऑपरेशन से रेवेन्यू 9.72 प्रतिशत कम था। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में यह 17,737.1 करोड़ रुपये रहा था।

टोटल इनकम में बढ़ोतरी

Q2FY24 के लिए अल्ट्राटेक की कुल इनकम 16,179.26 करोड़ रुपये रही, जो कि सालाना 14,038.95 करोड़ रुपये के मुकाबले 15.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कुल इनकम 9.66 प्रतिशत कम रही। Q1FY24 में यह 17,910.83 करोड़ रुपये थी।

एक प्रेस विज्ञप्ति में, कंपनी ने कहा कि उसने विस्तारित क्षमता (expanded capacity) पर तिमाही के दौरान 75 प्रतिशत कैपासिटी का उपयोग किया। एनर्जी कॉस्ट सालाना आधार पर 10 प्रतिशत कम थी, जबकि फ्लाई ऐश और स्लैग की लागत के कारण कच्चे माल की लागत 4 प्रतिशत बढ़ी।

चढ़े शेयर

BSE पर आज अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के शेयर 2.83 प्रतिशत की उछाल के साथ 8514.80 रुपये पर कारोबार बंद हुए।

Advertisement
First Published - October 19, 2023 | 4:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement