facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

USFDA ने फार्मा कंपनी Cipla को भेजा चेतावनी पत्र, BSE पर गिरे शेयर

Advertisement

USFDA का यह चेतावनी पत्र पीथमपुर प्लांट के उत्पादों की अमेरिका के बाजार में बिक्री नहीं रोकता है, लेकिन यह इस इकाई से किसी भी नए उत्पाद की मंजूरी पर रोक लगाता है।

Last Updated- November 20, 2023 | 10:01 PM IST
Cipla Q1 Results: Third largest pharmaceutical company recorded huge profit, shares made records Cipla Q1 Results: तीसरी सबसे बड़ी दवा कंपनी ने दर्ज किया जबरदस्त मुनाफा, शेयरों ने बना दिए रिकॉर्ड

फार्मास्युटिकल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सिप्ला को अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से चेतावनी पत्र मिला है। यह पीथमपुर विनिर्माण इकाई में यूएसएफडीए के नियमित गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (जीएमपी) निरीक्षण के तहत भेजा गया है। 17 नवंबर, 2023 को लिए गए पत्र में इकाई के उन तरीकों या नियंत्रणों के उल्लंघन पर प्रकाश डाला गया है, जो निर्धारित जीएमपी नियमों के अनुरूप नहीं हैं।

हालांकि यह चेतावनी पत्र पीथमपुर संयंत्र के उत्पादों की अमेरिका के बाजार में बिक्री नहीं रोकता है, लेकिन यह इस इकाई से किसी भी नए उत्पाद की मंजूरी पर रोक लगाता है। वित्त वर्ष 2022-23 की शुरुआत में इस इकाई को फॉर्म 483 की आठ टिप्पणी मिलने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है और इस इकाई को अगस्त में यूएसएफडीए द्वारा ऑफिशल एक्शन इंडिकेटेड (ओएआई) के रूप में वर्गीकृत किया गया था।

सिप्ला ने इस इकाई से यूएसएफडीए की मंजूरी लंबित होने के संबंध में टिप्पणी नहीं की। सोमवार को बीएसई पर सिप्ला के शेयर का मूल्य 0.21 प्रतिशत गिरकर दिन के कारोबार के अंत में 1,246 रुपये पर बंद हुआ।

इस नियामकीय झटके के बावजूद वित्तीय विश्लेषक सिप्ला के भविष्य को लेकर आशावादी बने हुए हैं। वर्तमान में कंपनी संस्थापक परिवार की 33.4 प्रतिशत हिस्सेदारी की संभावित बिक्री के संबंध में रणनीतिक बातचीत कर रही है।

Advertisement
First Published - November 20, 2023 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement